सोनभद्र
जीवन ज्योति पालिसी के तहत चेक वितरित किया गया,, सोनभद्र

आर्यावर्त बैंक शाखा पकरहट रामगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पालिसी के तहत बृहस्पतिवार को
उप महा प्रबन्धक डी के गुप्ता एवं शाखा प्रबन्धक नदीम खान और वरिष्ठ प्रबन्धक भोला पाठक द्वारा राम बाबू एवं आफताब अंसारी को दो दो लाख का चेक वितरित किया गया ,
इसके अलावा सात समूह को 42 लाख का ऋण वितरण किया गया, जिसमें समूह की उपस्थित महिलाएं ममता, बबीता ,दीपमाला ,सरिता बैंक सखी रीता का विशेष योगदान रहा,
इस अवसर पर सौरव कुमार , दीपक कुमार , विश्वजीत, विवेकानंद ,राम सूरत, पंकज कुमार , नागेंद्र सिंह , संतोष कुमार एवं ,रामाशंकर उपस्थित रहे।

