गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

करमा रामलीला मैदान में गंदगियों व कूड़े का अम्वार 22 सितंबर से प्रारंभ होगी रामलीला,,करमा/सोनभद्र

करमा ब्लाक स्थित रामलीला मैदान जो ग्राम पंचायत धौरहरा में स्थित है वहा रामलीला 22 सितंबर से प्रारंभ होनी है विगत 40 वर्षो लगभग प्रत्येक वर्ष होती हैं 10 दिनों के मंचन के बाद दशहरा पर रावण बध की लीला के बाद विशाल मेले का आयोजन होता है जिसमें दुर दराज से लोग आते हैं जिसे करमा का ऐतिहासिक मेला भी कहते हैं जिसकी तैयारी में लोग पहले से ही जुट जाते हैं वही रामलीला के पात्र भी 15 दिन पहले रिहल्सल में लग जाते हैं बताया गया कि इस समय जोर शोर से तैयारी में लगे हुए हैं।

पात्रों की विशेषता
सभी पात्र पढ़े लिखे व शिक्षित है डायरेक्टर पात्र के अनुरूप चयन करता है जिसे जो दिया जाता है उसे वह पूरी मेहनत के साथ उस कार्य को करता है वताया गया कि आदर्श प्रेम रामलीला एवं नाट्य कला समिति मदैनिया द्वारा मंचन विगत लगभग 30 वर्षों से किया जाता है जो निःशुल्क राम लीला रामकथा का गुणगान करते हैं जो सराहनीय है।

रामलीला मैदान की स्थिति

रामलीला मैदान के आस पास लोगों की आवासीय व्यवस्था है चारों तरफ़ कुड़ा करकट घास फुस का अम्बार लगा हुआ है कुछ लोग कह रहे थे जैसे लोग सार्वजनिक स्थल समझ कर युज करते हैं उसी तरह से साफ सफाई भी करनी चाहिए या करवानी चाहिए कुछ लोगों का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर, रामलीला मैदान, धर्मशाला की साफ सफाई नहीं हो पा रही है तो जिम्मेदार कौन है।
वहीं रामलीला समिति के अध्यक्ष रामपति पटेल ने बताया कि 22 सितंबर से रामलीला प्रारंभ होगी दशहरा मेले के आयोजन के बाद समापन होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!