गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : क्षत्रिय समाज को जोड़ने पर दिया गया जोर,इकाई की बैठक सम्पंन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
लोटन। सिद्धार्थनगर। रविवार को क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई की बैठक बरवा द्वारिका सिसवा में महाराणा प्रताप एवं श्री रामचंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रारंभ की गई। बैठक की अध्यक्षता दीनानाथ सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री श्री राम शाही ने किया।बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह ,गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिलाध्यक्ष महराजगंज अभय सिंह,चंद्रशेखर सिंह ,बैजनाथ सिंह, विजय नारायण सिंह,हरेंद्र सिंह ने संबोधित किया।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय जाति नहीं धर्म है क्षत्रिय अपने जाति के साथ-साथ सर्व समाज को साथ लेकर के चलने का काम करता है ।समाज अपने संगठन को गांव स्तर पर ले जाना चाहता है जिसके क्रम में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिससे गॉव स्तर तक लोगों को जोड़ा जा सके जिसके लिए लोगों को जिम्मेदारियां दी गई । इसके अतिरिक्त समाज आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई , आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की शादी यथासंभव अपने संसाधन से सहयोग करने का काम कर रहा है । इसके साथ-साथ आपसी बैमनस्ता ,व्यसन एवं कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है।

बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जनपद महराजगंज में एक विशाल सभा का आयोजन किया जाए इसके लिए 27 अक्टूबर को कोल्हुई बाजार फरेंदा महराजगंज में निर्धारित किया गया है। सभा के अंत में सभाध्यक्ष द्वारा आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा की गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह ,राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह महाराजगंज जिला अध्यक्ष अभय सिंह जिला महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह कृष्ण कुमार सिंह राजन सिंह अरविंद सिंह मंटू गोविंद राव केदार सिंह दुर्गेश शाही दयाशंकार सिंह बैजनाथ सिंह चंद्रशेखर सिंह, संजय सिंह अश्वनी सिंह गोलू, राणा प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, शिवेंद्र सिंह,विवेक सिंह सभासद, आशीष शाही सभासद, मयंक प्रताप सिंह केदार सिंह महेंद्र प्रताप सिंह अरुण कुमार सिंह राजकुमार सिंह संदीप सिंह त्रिभुवन सिंह योगेंद्र सिंह पारस सिंह राणा प्रताप सिंह रामनारायण सिंह पड़ेेंद्र बहादुर सिंह बैजनाथ सिंह दयाशंकर सिंह रामब ललित सिंह राजेंद्र सिंह धर्मेंद्र सिंह नर्वदेश्वर सिंह सत्यवीर सिंह सुनील कुमार सिंह सुनील सिंह कृष्ण कुमार सिंह चंद्रशेखर सिंह दुर्गेश शाही विवेक सिंह अमित सिंह सुनील सिंह प्रदीप सिंह रामदयालु सिंह शैलेश सिंह अवधेश सिंह राजेंद्र सिंह कृष्ण कुमार सिंह राम विनय सिंह निर्भय नारायण सिंह दीपक सिंह अजीत सिंह अभिषेक कुमार सिंह आंसर सिंह मृत्युंजय साइन मंटू सिंह दीपेंद्र प्रताप सिंह अनिल सिंह अरविंद सिंह आशीष साईं कुंदन प्रताप सिंह प्रमोद कुमार सिंह सुरेंद्र प्रताप सिंह अशोक सिंह कौशिक संदीप शाही सतीश गोविंदराव मनीष कुमार सिंह अश्वनी सिंह पंकज कुमार सिंह नागेंद्र सिंह देवेश सिंह यशपाल सिंह दीपक सिंह आदित्य सिंह हर्षवर्धन सिंह हिमांशु सिंह अभिषेक सिंह प्रतीक सिंह विजय नारायण सिंह ध्रुव नारायण सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button