बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध डीटीएफ ने चलाया अभियान

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार जिला टास्क फोर्स टीम ने मंगलवार को अलीगढ़वा, बर्डपुर एवं नौगढ़ में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध अभियान चलाकर 12 किशोर श्रमिकों को चिन्हांकित कर 11 नियोजकों राजेश किराना अलीगढ़वा, हलीम भाई किराना स्टोर अलीगढ़वा, अफसार कलेक्शन अलीगढ़वा, चांद कास्मेटिक अलीगढ़वा, किराना स्टोर अलीगढ़वा, अमन स्वीट्स एण्ड बेकर्स अलीगढ़वा, बेल्डिंग वर्क्स अलीगढ़वा, जीशान गारमेन्ट्स अलीगढ़वा, हाजी असलम कास्मेटिक अलीगढ़वा, चौरसिया ट्रेडर्स उसका रोड नौगढ़ एवं बिस्मिल्लाह मुरादाबादी चिकन बिरयानी बर्डपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार को 12 किशोर श्रमिकों को चिन्हांकित कर 11 नियोजकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उन्होंने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर नियोजकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। अभियान में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक गौरी दत्त तिवारी, एएचटीयू उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, आरक्षी आशुतोष सिंह शामिल रहे।




