गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ग्रामीण वासी गांव की गलियों में कीचड़ व गंदे पानी से हो रहे परेशान

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | बहराइच जिले के फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढखेरवा के नत्थूपुर गांव के मुख्य रास्ते पर भरे गंदे पानी के कारण महिला, बुजुर्ग और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव में विकास के मामले में सरकार द्वारा बड़े-बडे़ दावे तो किए जाते है पर अधिकारियों की अपनी मनमानी और सुस्त रवैये के चलते सरकार द्वारा किए ये दावे धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे है। मिली जानकारी अनुसार फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढखेरवा के नत्थूपुर गांव में विकास के नाम पर विभाग द्वारा कागजी घोड़े दौड़ा कर ग्रामीणों को विकास से कोसों दूर किया जा रहा है। नाराज ग्रामीणों में लालता प्रसाद ने बताया कि मुख्य रास्ते पर कीचड़ व जल भरा होने से आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल होते हैं ; लगातार शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान ध्यान नहीं दे रहे हैं। खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मौके का सत्यापन कराकर जल्द ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करवाया जाएगा |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!