गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

गंगा आरती कराने पर ग्रामीणों से की गयी वार्ता,, सोनभद्र

*गंगा ग्राम रानीडीह ब्लॉक कोन को ग्राम्य पर्यटन के रूप मे संकल्प संस्था द्वारा विकसित करने की पहल व जिला गंगा समिति सोनभद्र द्वारा क्रेमेटोरियम निर्माण व गंगा आरती का आयोजन कराने पर ग्रामीणो से की गयी वार्ता व वृक्षारोपण*

राष्ट्रीय नदी गंगा की सहायक सोन नदी के किनारे बसें गंगा ग्राम व ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम्य पर्यटन हेतु चयनित ग्राम रानीडीह, ब्लॉक कोन, जनपद सोनभद्र मे जिला गंगा समिति सोनभद्र के महेंद्र कुमार गौतम, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) सोनभद्र व पर्यटन परामर्शदाता संस्था संकल्प NGO के सामूहिक सहयोग से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, समूह की महिलाओ व अन्य ग्रामीणो के साथ दिनांक 10 अगस्त 2024 को बैठक आयोजित की गयी।
जिसमे  संदीप सोनी द्वारा ग्रामीण महिलाओ की अजीविका वृद्धि हेतु बैम्बू क्राफ्ट के प्रशिक्षण व ग्राम्य पर्यटन के रूप मे गाँव को विकसित करने के लिए ग्रामवासियो को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
महेंद्र गौतम, (डीपीओ) वन प्रभाग सोनभद्र के द्वारा किसानो को जैविक खेती करने व नदी के किनारे गंगा आरती कराने हेतु चर्चा की गयी। ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया की गुप्ता धाम पर पारम्परिक दाह संस्कार किया जाता है परन्तु इसके लिए कोई स्थान सेड व व्यवस्था अपलब्ध नहीं है उक्त स्थान पर क्रेमेटोरियम बनाने हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से इसके निर्माण हेतु प्रस्ताव देने हेतु सहमति जताई गयी व नदी को प्रदुषण से बचाने हेतु सोन नदी के किनारे गुप्ता धाम पर गंगा आरती के आयोजन हेतु पुजारियों से वार्ता की गयी।
एक पेड़ माँ के नाम स्लोगन का आवाहन करते हुए समूह की महिलाओ के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर महेंद्र गौतम (डीपीओ) नमामि गंगे, संदीप सोनी (संकल्प NGO), श्रीमती संध्या ग्राम प्रधान रानीडीह, श्रीमती प्रियंका, अभिषेक यादव (गंगा वालंटियर) व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!