सोनभद्र
शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये त्योहार,, क्षेत्राधिकारी,,करमा/सोनभद्र
क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

करमा
थाना परिसर में रमजान महीने एवं होली पर्व को लेकर रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी, बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने कहा कि पर्व को शांति एवं सद्भावना के साथ मनाया जाना चाहिए, होलिका दहन से लेकर रंगों के पर्व होली एवं रमजान का महिना सभ्य समाज के लिए भाईचारा का पैगाम लेकर आता है, इसलिए कहीं भी कोई समस्या हो तो पुलिस को अवश्य अवगत करायें, होलिका की स्थापना पहले से स्थापित हो रहे स्थान पर ही करें, थाना क्षेत्र में 84 स्थानों पर होलिका की स्थापना की जा रही है, बैठक में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह , क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार यादव,एस आई जितेन्द्र कुमार यादव, शिवशंकर यादव सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जागरूक गणमान्य ब्यक्ति ,थाना पुलिस स्टाफ़ और मीडिया के लोग मौजूद रहे,
