गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

हर घर तिरंगा अभियान को हर्षोल्लास व पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाये,, जिलाधिकारी,, सोनभद्र

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में बुधवार ऊजन सुनवाई कक्ष में जनप्रतिनिधिगणों के साथ हर घर तिरंगा अभियान व ककोरी काण्ड के सभी वर्षगांठ मनाये जाने के सम्बन्ध में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधिगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि ककोरी काण्ड के 100वीं वर्षगांठ व हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया जाना है, काकोरी काण्ड के 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान प्रातः 08.00 बजे से चलाया जायेगा, नगरीय क्षेत्रों में भी 09 अगस्त,2024 से 15 अगस्त, 2024 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और विद्यालयों में प्रभातफेरी भी निकाली जायेगी, हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिक अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है, झण्डा फहराते समय सदैव केशरियां रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष  नन्दलाल गुप्ता,  सुभाष चन्द्र यादव अपर जिलाधिकारी(न्यायिक),  अजीत रावत ब्लाक प्रमुख सदर, श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जिला महामंत्री, अशोक कुमार मौर्या जिला उपाध्यक्ष, राम सुन्दर निषाद जिला महामंत्री, जीत सिंह खरवार जिला महामंत्री, बृजेश श्रीवास्तव जिला संयोजक, ओम प्रकाश यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि, संजय जायसवाल जिला कार्य समिति सदस्य, चेयरमैन प्रतिनिधि सहित अन्य सम्मानितगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!