गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedसोनभद्र

भाजपा की नारी वंदन कार्यशाला सम्पन्न , सोनभद्र

बतायी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां

भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की नारी वंदन कार्यशाला सम्पन्न हुयी कार्यशाला मे बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी

के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक रामसुन्दर निषाद ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि संसद के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के बाद अब इसको लेकर हम सभी कार्यकर्ता जिले की आधी आबादी के बीच मे जायेंगे हर विधानसभा मे महिलाओं का विशेष सम्मेलन करेंगे जिसको नारी शक्ति वंदन सम्मेलन से जाना जायेगा। महिला आरक्षण बिल संसद मे पारित होने के बाद खास तौर आधी आबादी को ये बताया जायेगा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की कोशिश से तीन दशक से लटका बिल पास हुआ है जिसमे महिलाओं को चुनाव मे 33 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा इसके साथ ही दूसरे दलो द्वारा जिस तरह से जनगणना व परिशिमन की बात कहकर ये प्रचारित किया जा रहा है कि इसे इतनी जल्दी लागू नही किया जा सकेगा उसके बारे मे भी महिलाओं को जागरुक किया जायेगा। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीबी को नजदीक से देखा ही नही है बल्कि उस जीवन को जीया भी है, जिसका उदाहरण चुल्हे पर खाना बनाते हुए देश की ज्यादातर महिलाएं विभिन्न रोगो से ग्रसित हो जाती थी जिसको लेकर मोदी जी के नेतृत्व मे सरकार बनते ही उज्जवला योजना को लागू किया गया और ज्यादे से ज्यादे महिलाओं को इससे लाभान्वित किया गया।
कार्यशाला मे उपस्थित डीसी मनरेगा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से केवल महिलाएं आच्छादित होती है, समूह के पूरी स्किम की जानकारी एक महिने तक देने के बाद समूह का गठन किया जाता है ग्राम पंचायत स्तर पर बीओ होते है जो समूह के उपर की कड़ी होते है और ब्लॉक स्तर पर मिशन मैनेजर होते है व जनपद स्तर पर डीसी एनआरएलएम कोआर्डिनेट करते है, पहले गु्रप को ढाई हजार रुपये की राशि बैग व्यवस्था के लिए किया जाता है, इसके बाद 15 हजार की राशि रिवाल्विंग फण्ड के रुप मे दिया जाता है, समूह गठित होने के 6 महिने के बाद सक्रिय समूह को एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। समूह को मनरेगा मे भी सहभागिता दी गई है। ग्राम पंचायत मे स्थित सामुहिक शौचालय की भी व्यवस्था के लिए समूह कि महिलाओं को सहभागिता दी जा रही है जिसमे 6 हजार रुपये का मानदेय रखा गया है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को निरंतर सम्मान देने का काम किया जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व नारी शक्ति को सशक्त बनाया जा रहा है। चाहे महिलाओं की समृद्धि या सम्मान की बात हो हर क्षेत्र मे नारी की भूमिका को अग्रणी रुप में देखा जा रहा है मोदी जी ने 27 साल से अटके हुए महिला आरक्षण बिल को पास कराकर नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र मे एक बड़ी मिशाल कायम किया है। महिलाआंे के समूह को सरकार द्वारा बैंक से 7 प्रतिशत ब्याज पर बडे़ पैमाने पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जो समूह समय पर ऋण की वापसी कर रहे है उनको ब्याज मे 3 प्रतिशत की छूट दी जाती है। आने वाले समय में जनपद की 43 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले 22 फरवरी को मोदी जी समूह की महिलाओं के साथ लाइव बात करेेंगे। जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने आये हुए अतिथि व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिती सदस्य चांदप्रकाश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, शारदा खरवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, नगवां प्रमुख आलोक सिंह, दीपक पटेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, संतोष शुक्ला, कन्हैया जायसवाल, विनोद पटेल, शंम्भूनारायण सिंह, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक सुरेश शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता व सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल कार्यक्रम के संयोजक/सह संयोजक सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!