गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

महिला काग्रेस अध्यक्ष ने किया पोस्टर लांच, सोनभद्र

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया पोस्टर लांच , जुड़ रहा है देश जुड़ेगा उत्तर प्रदेश का पोस्टर लांच करती महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे और कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा जो कन्या कुमारी से शुरुआत कर 9 राज्यों से होकर अब 3 जनवरी को यूपी में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दिया है। जुड़ रहा है देश जुड़ेगा उत्तर प्रदेश का पोस्टर लांच करती हुई महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा राहुल गांधी के यूपी में 3 जनवरी को यात्रा आने से जनपद के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। पोस्टर , बैनर के जरिये लोगो को जागरूक किया जाएगा और यात्रा में महिलाओं की भारी संख्या में भागीदारी होगी। साथ ही साथ कहा कि देश मे महगाई लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनता तस्त्र है। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार जनता से किये वादे भूल गई है।किसानों की आय दोगुनी करने, युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, महगाई कम करने के वादे हवा हवाई साबित हुई। राहुल गाँधी के यात्रा में भारी संख्या में जिले के कांग्रेसी शिरकत करेंगे । राहुल गाँधी का भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उक्त मौके पर विनोद तिवारी, कन्हैया पांडेय, शशिकांत दुबे, शांति विश्कर्मा, दुर्गा प्रसाद रविशंकर त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button