बलरामपुर: एम एल के पी जी कॉलेज के छात्रों ने जाना नई शिक्षा नीति का महत्व

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के स्नातक प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परिचयात्मक बैठक बुधवार को महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है।
यह विद्यार्थियों के कला-कौशलता के साथ उनके बौद्धिक उन्नयन के लिए सहायक है। पूर्व प्राचार्य प्रो0 प्रमिला तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो तबस्सुम फरखी ने छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय व छात्रावास वार्डेन प्रो0 एस पी मिश्र ने छात्रावास से सम्बंधित जानकारी दी। सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों, समन्वयक इग्नू डॉ आलोक शुक्ल ने इग्नू संचालित कोर्स,रेंजर्स प्रभारी डॉ आकांक्षा त्रिपाठी ने रोवर्स-रेंजर्स,कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम रहीस ने राष्ट्रीय सेवा योजना, क्रीड़ाधिकारी डॉ अजहरुद्दीन ने खेल व एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने एन सी सी के बारे में विधिवत जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन बैठक के संयोजक डॉ स्वदेश भट्ट ने किया। इस अवसर पर डॉ दिनेश मौर्य, डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ पी एन पाठक, डॉ अल्पना परमार, आनंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
