Uncategorizedसोनभद्र
प्रधानाचार्य के असामयिक निधन से जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर, सोनभद्र
प्रधानाचार्य के असामायिक निधन से जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर , करमा थाना अंतर्गत मदैनिया गांव निवासी गणेश त्रिपाठी जो चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत मे स्थित हंस वाहिनी इंटर कालेज भकसीहवा के प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद त्रिपाठी 46 वर्ष निवासी मदैनिया,करमा के असामायिक निधन की खबर से समुचा शिक्षा विभाग शोक मे डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह जैसे ही गणेश प्रसाद त्रिपाठी के निधन की सूचना मिली जनपद के शिक्षकों के साथ ही हंस वाहिनी स्कूल के सभी बच्चे,शिक्षक,अभिभावक शोक मे डूब गये।पुरा विद्यालय परिवार दुखी हो गया।विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिवाकर चौबे ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति मे विद्यालय मे शोक सभा का आयोजन कर विद्यालय मे शोकावकाश घोषित कर दिया। युवा प्रिंसिपल त्रिपाठी के निधन पर माध्यमिक शिक्षक महासभा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र,महामंत्री मुस्तकीन,कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल,प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष सुशील चौबे साहित जनपद के समस्त प्रधानाचार्यो एवं प्रबंधको तथा शिक्षकों ने ईश्वर से मृतक के परिजनो इस महान दुख की घड़ी मे दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया,साथ ही शोक व्यक्त किया गया।


