गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

किराने की दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज/बहराइच | थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज अंतर्गत पुरैना बाजार स्थित एक किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से बीती रात आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरैना बाजार में सतगुर जायसवाल की किराने की दुकान है। बंद दुकान में आग की लौ देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी विशेश्वरगंज नवीन सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाला। टिल्लू वाटर पंप की सहायता से आग बुझाने का काम पुलिस ने लोगों के साथ शुरू किया। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया ; जिससे आस पास के अन्य घरों को आग से नुकसान कम हो सका। सतगुरु प्रसाद जायसवाल के अतिरिक्त बगल स्थित चंद्र शेखर का टीन सेट,सैन्य बहादुर सिंह की दीवाल व छत को भी नुकसान पहुंचा।मौके पर हल्का लेखपाल शिव नाथ पांडेय अपनी राजस्व टीम के साथ पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!