गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायबरेली

रायबरेली : दिन शुक्रवार को न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू, में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी

दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज/रायबरेली। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सब कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था।

कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था और अंत में भारत के वीर सपूतों ने कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी फौज को खदेड़ कर तिरंगा फहराया था। कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है, इसी की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं समीक्षा, आयुषी, पलक, रिया, मुस्कान आदि द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव व शिक्षक-शिक्षकाएं एकता श्रीवास्तव, मो.सुलेमान, नवीन श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, प्रांशी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!