गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

बौंडी थाने के दरोगा और सिपाही हुए निरंकुश ; इन पर लगा पीड़ित की पिटाई करने का आरोप

दैनिक बुद्ध का सन्देश

 

बहराइच | बहराइच जिले के थाना बौंडी अन्तर्गत ग्राम कंदौसा का मामला प्रकाश में आया है जहां पर पीड़ित शाहिद खां को दरोगा आलोक और सिपाही सचिन सिंह के द्वारा पीटा गया और पिटाई के दौरान एक युवक की पिटाई कर हाँथ तोड़ने का लगा आरोप | मिली जानकारी अनुसार थाना बौंडी अन्तर्गत ग्राम कंदौसा में सरकारी नाले पर जबरन कब्जा करवाने के लिए बेरहमी से पीड़ित शाहिद खां की पिटाई करने का इल्ज़ाम लगा है ; खून से लथपथ पीड़ित कर रहा है दर्द भरा बयान, | मामले का वीडियो और तहरीर सोशल मीडिया में हो रहा वायरल | पीड़ित शाहिद खां ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और इस तहरीर में चश्मदीदों का भी नाम दर्ज है | पीड़ित ने अपने दिए गए बयान में बताया है कि थाना बौंडी के दरोगा आलोक और सिपाही सचिन सिंह ने मारकर हमारा हाथ तोड़ दिए हैं | मौके पर हुई बौडी पुलिस की दबंगई से लोग सहम गए हैं। अवैध कब्जे का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। युवक उंगली और हाँथ पर पहुंची गहरी चोट के दर्द से तड़प रहा है | अब देखना है कि इस संवेदनशील मामले में जिले के उच्चाधिकारी क्या कार्यवाहीं करते हैं |

Related Articles

Back to top button