गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक विशेश्वरगंज थाना परिसर में हुई संपन्न

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | विशेश्वरगंज थाना परिसर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बुधवार को पीस कमेटी की बैठक सी ओ पयागपुर हीरालाल कनौजिया की अध्यक्षता में की गई।उपजिलाधिकारी ने बताया कि आगामी मुहर्रम व श्रावण मास के दृष्टिगत शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की गई।दोनों समुदाय के संभ्रांत जनों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपने-अपने धर्म के लोगों से शासन के दिशा-निर्देशानुसार ही पर्व को मानने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि त्यौहार परंपरागत मनाया जाएगा । लोगों ने जुलूस के रास्ते की समस्या को उठाया ओर उसके निस्तारण की मांग की। उपजिलाधिकारी ने रास्ते का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि 12 फुट से ज्यादा ताजिया नही रखा जाएगा। मोहर्रम त्यौहार के दिन विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन का आदेश है कि विद्युत तार हटेगा नही । मार्ग को सुचारु कराने के संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए ; पर मौके पर वन विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं रहे । वही सीओ पयागपुर हीरालाल कनौजिया ने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाएं कोई भी सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा,कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाएगी | मौके पर प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह, व पुलिस स्टॉप सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!