अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को तहसीलदार ने किया सीज
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | अवैध रूप से लोग चोरी छुपे क्लीनिक मेडिकल स्टोर और नर्सिंग होम का कारोबार करते हैं तथा मानक के अनुरूप किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं रहती है और ना तो वैध मेडिकल प्रमाण पत्र तथा ना ही मेडिकल की डिग्री रहती है | इसी के तहत अवैध रूप से नगर पंचायत मिहीपुरवा में संचालित नर्सिंग होम को आज तहसीलदार की अगुवाई में पहुंची टीम ने सीज कर दिया; जिससे नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से क्लीनिक मेडिकल और नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया | मिली जानकारी अनुसार जिले के नगर पंचायत मिहीपुरवा में सत्या नर्सिंग होम का संचालन होता है। इस अस्पताल में लगभग 4 माह पूर्व मिहींपुरवा नगर पंचायत के नयापुरवा निवासी एक महिला की प्रसव में लापरवाही के कारण मौत हो गयी थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ संजय कुमार नें पत्र जारी करते हुए अवैध संचालित उपरोक्त हॉस्पिटल के स्पष्टीकरण तलब किया था, लेकिन हॉस्पिटल द्वारा उचित जबाब व जरूरी दस्तावेज न उपलब्ध करा पाने के कारण डिप्टी सीएमओ अनुराग वर्मा को नोडल अधिकारी नयुक्त कर हॉस्पिटल पर कार्यवाही के निर्देश दिया गया था। फ़िर एक बार हॉस्पिटल संचालक को 7 दिवस का और मौका देते हुए जरूरी दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का नोटिस दिया गया था लेकिन उसके बाद भी कोई उपयुक्त दस्तावेज न होने के कारण सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनु शर्मा की देख रेख में मिहींपुरवा में झोला छाप के नोडल डॉ. आर पी सिंह व तहसीलदार अम्बिका चौधरी नें हॉस्पिटल सीज कर दिया है। इस दौरान बीसीपीएम राधेश्याम समेत अन्य संबंधित मौजूद रहे।




