गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मुख्य सड़क पर भरा हुआ गंदा पानी गंदे पानी में चलने पर राहगीर मजबूर

बहराइच जिले के ग्रामीण अंचलों में बहाई जा रही विकास की नदी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। मिली जानकारी अनुसार लखनऊ से रूपईडीहा जाने वाली मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडी़ नगर पंचायत कैसरगंज मुख्य मार्ग मंगल मेला जाने वाली सड़क कई गाँव को जोडती हुई मंगल मेला को चली जाती हैं। ठीक इसी सड़क पर नौगोइयां गाँव में वाडं न0 5 में बुल्ला, हाफिजुद्दीन लंगड़, गुलफ़ाम इन लोगों के घर के सामने मुख्य सड़क पर गन्दा पानी भरा है। सड़क के किनारे नाली निर्माण कार्य चल रहा था लेकिन नाली निर्माण कार्य को बजट की कमी की वजह से कार्य रोक दिया गया हैं। इससे गाँव का सारा गन्दा पानी सड़क पर भरा हैं। इससे आने-जाने छात्र-छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ता हैं इससे पैरों के उंगलियों में सड़न खुजली और कई बीमारियाँ पनप रही है। गन्दे पानी से मच्छर भी पनप गये हैं और मलेरिया की बीमारी पूरे गाँव में फैल गई है इससे लोग दहशत में है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग और छात्र- छात्राओं के साथ सभी लोग मिल कर वार्ड न0 5 के सभासद रोहित मौर्य से निवेदन किया कि नाली का जो निर्माण कार्य रूका हुआ है उसे नगर पंचायत अध्यक्ष युसुफ भाई शुरू कराये। नगर पंचायत अध्यक्ष युसुफ भाई नाली निर्माण कार्य के जिम्मेदार अफसरों को निर्देश दे कि नाली निर्माण कार्य जल्द पूरा करके नगर पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराये नहीं तो ग्रामीण आक्रोश में है। छात्राओं द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी‌ गई हैं। अगर निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया तो लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित नगर पंचायत कैसरगंज हाईवे जाम करके प्रदर्शन किया जाएगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!