गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नीट क्वालीफाइड 12 बच्चों को किया गया सम्मानित

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज में 2025 प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को साजिदा हॉस्पिटल डुमरियागंज के प्रबन्धक और चिकित्सक डॉक्टर रफीउल्लाह खान द्वारा कराया गया। जिसमें नीट क्वालीफाइड 12 बच्चों को सम्मानित किया गया। वही एक बच्चा उतरौला का रहने वाला था, जिसने पीसीएस क्वालीफाई कर डिप्टी एसपी के पद पर उसका चयन हुआ है। अन्डर ट्रेनिंग है उसको भी सम्मानित किया गया है। वहीं डॉक्टर रफीउल्लाह खान ने बताया कि यह पिछड़ा एरिया है और जो बच्चे पढ़ाई में दिलचस्पी रखते हैं। जिन बच्चों ने नीट क्वालीफाई किया था, उनको हमने बुलाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया है और उनका हौसला बढ़ाया है। जो बच्चे छूट गये हैं, उनका नाम मुझे पता चलेगा तो उनको भी दोबारा से सम्मानित किया जायेगा। हमारा मकसद पढ़ने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाना है और जो बच्चे पढ़ाई से भागते हैं उनको भी जागरूक करना है कि शिक्षा अगर होगी तो कामयाबी जरूर मिलेगी। इस मौके पर साजिदा हॉस्पिटल के डॉक्टर रफीउल्लाह खान और डॉक्टर आफरीदा खातुन व मुख्य अतिथि तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!