गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

शहर में ऑटो रिक्शा की बढ़ोतरी से डिगिहा चौराहे से लेकर अस्पताल चौराहे तक लग रहा लंबा जाम

अस्पताल में इलाज कराने आने वाले गंभीर मरीजों की जान का सामत बने शहर में बढ़ रहे ऑटो रिक्शा वाले

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | जनपद बहराइच में जाम की स्थिति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऑटो रिक्शा में बेतहाशा बढ़ोतरी होने की वजह से लगातार जाम की स्थिति बन रही है | ऑटो रिक्शा वाले गलत साइड से रिक्शा निकालते रहते हैं जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ती है | इसका जीता जागता उदाहरण अस्पताल रोड पर अवैध रूप से ऑटो रिक्शा के कारण अत्यधिक जाम लगा रहता है जहां पर इमरजेंसी के मरीज निकलते हैं तथा कई मरीजों की हालत काफी नाजुक होती है लेकिन जाम में फंसकर उनकी मृत्यु भी हो जाती है | ट्रैफिक व्यवस्था अच्छी नहीं दिख रही है तथा ऑटो रिक्शा चलाने वाले चालक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई पड़ते हैं | ऐसे में बहराइच प्रशासन को चाहिए कि कड़ा एक्शन लेते हुए बहराइच शहर को जाम के जंजाल से मुक्ति दिलाए।

Related Articles

Back to top button