आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला, हमले में बच्चा हुआ गंभीर रूप से घायल
पारिवारिक जनों ने स्थानीय अस्पताल में बच्चे को कराया भर्ती

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। चाहे गांव हो या शहर हो दोनों जगह के गली में घूम रहे अवारा कुत्ते दिनों दिन हिंसक होते जा रहे हैं और उनकी वारदातें भी बराबर सामने आ रही हैं इसके बावजूद प्रशासन कोई भी कदम उठाता नहीं दिख रहा है | घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया,जिससे मासूम की हालत गंभीर हो गई और उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है । घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर सेमरिया ग्राम की है जहां के निवासी इरशाद का बेटा दिलशाद (7) घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान अचानक 7 से 8 कुत्तों ने दिलशाद पर हमला कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दिलशाद को कुत्तों से बचाया, लेकिन इस दौरान कुत्तों ने दिलशाद को बुरी तरह नोच डाला , कुत्तों के भगाने के बाद पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन फानन में दिलशाद को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देख शहर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । प्रत्यक्षदर्शियों में मुन्ना ने बताया कि सभी बच्चे घर के पास बाग में खेल रहे थे, इसी दौरान कुत्तों ने दिलशाद पर हमला बोल दिया था। खेत में धान की रोपाई कर रहे लोगों व उसने किसी तरह कुत्तों से दिलशाद को बचाया, दिलशाद के पिता इरशाद बलरामपुर में मजदूरी करते हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। बहराइच मेडिकर काॅलेज की इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि कुत्तों के हमले में बच्चे के चेहरे व अन्य स्थानों पर गहरे घाव है,प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।


