गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : आज़ाद स्वतन्त्रता आन्दोलन के महान सेनानी थे- चमन आरा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर चौक पर मंगलवार की शाम एक कार्यक्रम का अयोजन कर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी थे वह देश को स्वतंत्र करने के लिए शहीद हो गए।

कार्यक्रम को सतीश चंद्र त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, कृष्ण बहादुर सिंह, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, धनंजय मिश्रा रविशंकर त्रिपाठी,हरिशंकर चौरसिया आदि ने संबोधित किया। लोगों ने नपा अध्यक्ष से चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर छतरी लगाने की मांग किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर सभासद बरकत अली राईनी, अरुण गुप्ता, परमात्मा, धु्रव,के सी त्रिपाठी, मुन्ना पांडेय, इशरत जमील साहित तमाम लोग मोजूद थे।

Related Articles

Back to top button