चिरैयाटांड़ विद्युत सब स्टेशन पर 10 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने फीता काटकर किया नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। विद्युत विभाग ने आज पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के चिरैयाटांड़ विद्युत सब स्टेशन पर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया।जिसका उद्घाटन क्षेत्र विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। विद्युत सब स्टेशन पर नए ट्रांसफार्मर के लगने के बाद क्षेत्र के लोगों को निर्वाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि इस ट्रांसफार्मर के लिए विगत दिनों विधायक सुभाष त्रिपाठी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से लखनऊ में मिले थे। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या से अवगत कराते हुए 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। इस ट्रांसफार्मर की मांग बहुत दिनों से की जा रही थी। अब इस ट्रांसफार्मर के लग जाने से क्षेत्र में विद्युत ओवरलोडिंग सहित कटौती आदि की समस्या का समाधान हो जाएगा तथा शासन के मंशा अनुरूप विद्युत आपूर्ति होती रहेगी।
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान गण मनोज सिंह सत्येंद्र सिंह, पप्पू मिश्रा, पिंटू सिंह व गंगेश सिंह, अधीक्षण अभियंता सत्य प्रकाश यादव, अधिशासी अभियंता सौरभ निगम सहित कुलदीप सिंह, हरकेश सिंह, रानू पाठक, बृजेश सिंह, मनोज सिंह व अखंड प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




