गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

नगर पंचायत कैसरगंज की बदहाल सड़कें ; पर ध्यान नहीं दे रहे जनप्रतिनिधि

सिर्फ कागजों में हो रही है सड़कों की मरम्मत

दैनिक बुद्ध का सन्देश

कैसरगंज /बहराइच | नगर पंचायत कैसरगंज से पबना मार्ग जाने वाली सड़क कई वर्षों से जर्जर अवस्था में देखने को मिल रही है ; आने जाने वाले राहगीर तथा स्कूली बच्चे को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | हल्की सी बरसात होने के कारण उक्त मार्ग पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है जबकि इस मार्ग पर हजारों लोगों को आवागमन प्रतिदिन बना रहता है | मालूम हो कि स्थानीय सपा विधायक का घर भी इसी मार्ग पर बना हुआ है जो रात को अपने आवास पर विश्राम करते हैं | यही नहीं इस मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा रामादेवी पब्लिक स्कूल की सैकड़ो छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से आते जाते रहते हैं ; मार्ग जर्जर होने के कारण कई बार छात्राओं के चोटिल हो जाने पर हॉस्पिटल जाना पड़ा है लेकिन जनप्रतिनिधि इस मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है जबकि योगी सरकार सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा कर रही है इसके बावजूद बदहाल सड़कें आंसू बहाने को मजबूर हैं |

Related Articles

Back to top button