गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

रात्रि में तेज बारिश के दौरान कच्ची मिट्टी की दीवार के गिरने से दो बच्चों की हुई मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर। थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौवन परसौली दाखिला त्रिकोलिया में अचानक रात्रि में तेज बरसात होने से कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई ; जिसमें दो बच्चे दबकर मौत के आगोश में समा गए | मंगलवार को कुसमा पत्नी रामतेज नि0 ग्राम नौवन परसौली दाखिला त्रिकोलिया थाना पयागपुर जनपद बहराइच द्वारा सूचना पयागपुर पुलिस को दिया गया कि ग्राम नौवन परसौली दाखिला त्रिकोलिया में रात्रि बरसात के दौरान कच्ची दीवार गिरने से विश्राम पुत्र रामतेज उम्र करीब 16 वर्ष व अमन पुत्र रामतेज उम्र करीब 10 वर्ष निवासी नौवन परसौली दाखिला त्रिकोलिया थाना पयागपुर जनपद बहराइच की मृत्यु हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज मर्चरी हाउस बहराइच भेज दिया ।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!