गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर: आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली गई तिरंगा रैली

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राज्य मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राकेश राठौर जनपद बलरामपुर के परेड ग्राउन्ड से भारतीय युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाइक तिरंगा रैली का शुभारंभ करते हुये शहर का भ्रमण किया।

इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर इस बार पूरे देश में नए जोश और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान सभी देशवासियों को करना चाहिए। सभी धर्म और वर्ग के लोगों को इसमंे बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त को सभी जनपदवासी अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराये और उनका सम्मान करें।इस अवसर पर मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू पार्टी पदाधिकारी/कार्यकर्ता व अन्य लोग बाइक रैली में शामिल होकर तिरंगा लहराते हुये परेड ग्राउण्ड से पीपल तिराहा होते हुये वीर विनय चौराहा एवं शहर में भ्रमण किया।

Related Articles

Back to top button