गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ, परिवार को मिलालाभ

बांसी। स्टेट बैंक आफ इंडिया बैंक की रमवापुरकली शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। मृतक कांति देवी के नॉमिनी, पति राम गिरीश को बीमा क्लेम के रूप में 2 लाख रुपए मिले हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक व वित्तीय साक्षरता केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूकता कैंप लगा कर लोगों को जागरूक कर बीमा एंव बैंकिंग सुविधाओं के बारे मे जानकारी दिया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत बैंक बहुत कम प्रीमियम पर यह बीमा सुविधा प्रदान करता है। ज्यादा से ज्यादा लोगो को यह बीमा बैंक से करना चाहिए। इस अवसर पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार एंव आरोह फाउंडेशन से वित्तीय सलाहकार धर्मेंद्र यादव व बीमा धारक के स्वजन मौजूद रहे। खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरी के राजस्व ग्राम ओझाजोत के निवासी कांति देवी पत्नी राम गिरीश, वित्तीय साक्षरता कैंप से प्रेरीत हो कर वह अपना च्डश्रश्रठल् बीमा करवाई थी ,जोकि बीमारी के वजह से स्वर्गवास हो गई थी। बीमा क्लेम कराकर स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा रमवापुरकली शाखा प्रबन्धक अशोक कुमार के मौजूदगी मे बीमा नॉमिनी राम गिरीश को 2 लाख रू का चेक दिलाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!