Uncategorized
हर घर तिरंगा यात्रा केकराही से करमा तक
हर घर तिरंगा यात्रा केकराही से करमा तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई । करमा,सोनभद्र(सेराज अहमद ) आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाया गया अभियान हर घर तिरंगा के अंतर्गत युवा मोर्चा के करमा मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह के अगुवाई मे निकला गया l भाजपा किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह तिरंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही से चलकर करकी माईनर, खैराही, भरुहा माइनर,पगिया रोड ,भरकवाह से होते हुए करमा तक पहुँची।लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ साथ वंदे मातरम् की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस करमा की टीम के द्वारा चाक चौबंद सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। पुलिस दल आगे आगे पीछे भाजपा दल की रैली निकाली थी। इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र,युवा मोर्चा के करमा मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह , मनीष मिश्रा, करमा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, ओमकार तिवारी, वरुण तिवारी, सुधीर सिंह, रबिंन्द्र बहादुर सिंह,निशांत दुबे, सुजीप चौवे आदि लोग मौजूद रहे


