गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

नमामि गंगे हर घर नल योजना, खुटहा ग्राम पंचायत में ओवर हेड टैंक निर्माण का कार्य 6 महिने से बंद, सोनभद्र

नमामि गंगे ,हर घर नल योजना के तहत घोरावल तहसील में पाइप लाइन बिछाने तथा ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य इस समय प्रगति पर है . शासन की मंशा 2024 में हर घर को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की है. घोरावल विकासखंड के खुटहा ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना के लिए कार्य प्रगति पर है लेकिन खुटहा गांव में ओवरहेड टैंक निर्माण का कार्य पिछले 6 माह से बंद पड़ा हुआ है जिसे लेकर के तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है ।लोगों ने 2024 में हर घर नल के तहत पेयजल मुहैया कराने की योजना पर सवालिया निशान लगने लगा है। बताया जाता है कि ओवरहेड टैंक निर्माण का कार्य पिछले 6 माह से बंद है न तो कोई विभागीय अधिकारी और ना ही कोई कर्मचारी वहां पहुंच रहा है। स्थानीय नागरिकों में सुरेश मौर्य ,राजेश कुमार, हृदय मौर्य, वीरेंद्र सिंह ने उपरोक्त समस्या की तरफ जल निगम के उच्चाधिकारियों तथा जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!