गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : पेड़ से ही बढ़ते तापमान पर नियंत्रण संभव

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। इन दिनों लगातार मौसम का तापमान बढ़ रहा है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वातावरण का तापमान में वृद्धि पृथ्वी पर जीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर सकता है। इसके नियंत्रण के लिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण और इनकी सुरक्षा करने की जरूरत है।

यह बाते कस्बा के किसान इंटर कालेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता अनिल कुमार मिश्र ने कही है। उन्होंने कहा कि इन दिनों सभी लोग गर्मी से बहुत परेशान है। कूलर, पंखा, एसी आदि का कब तक सहारा लेकर लोग गर्मी से बचाव करेंगे। इससे निपटने के लिए पृथ्वी पर सर्वाधिक पेड़ पौधों की जरूरत है। बरसात आने वाला है सभी लोग संकल्प लेकर अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करे। जिससे बढ़ते तापमान की समस्या से निपटा जा सके।

Related Articles

Back to top button