बिमला इन्टर कालेज का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा, सोनभद्र

विमला इंटरमीडिएट कॉलेज रावटसगंज बच्चों ने लहराया परचम
सोनभद्र। शनिवार को हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षा फल घोषित हुआ। इसी क्रम में विमला
इंटरमीडिएट कॉलेज रावटसगंज सोनभद्र का परीक्षा फल सत प्रतिशत रहा।
कक्षा दसवीं में श्यामली यादव ने 569 अंक के साथ जिले में 6वा स्थान प्राप्त किया साथी विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। और अंकित सिंह 550 अंक के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान, इसका मौर्य 549 अंक पाकर तीसरा स्थान, ज्ञानेंद्र शर्मा 441 अंक पाकर चौथा स्थान, प्रिंस मौर्य 541 अंक पाकर चौथा स्थान, नीरज कुमार 537 अंक पाकर पांचवा स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में आलोक चौरसिया 460 अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान, साहिल कुमार 459 अंक पाकर दूसरा स्थान, सुमित चौरसिया 459 अंक पर कर दूसरा स्थान, प्रिया सिंह 558 अंक के साथ तीसरा स्थान, शानू पटेल 453 अंक पाकर चौथा स्थान, जबकि प्रेम कुमार मौर्या 447 अंक पाकर पांचवा स्थान पर रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवनारायण लाल और प्रबंधक जितेन्द्र सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक गण संजय सिंह, रामसूरत यादव, लाल बाबू, विकास पटेल, अनुराग शर्मा, दीपक तिवारी, विद्या सिंह, अनिल रावत, राहुल उपस्थित रहे।

