गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : रामनगर विकासखंड मे सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा 9.57 करोड़ का किया गया लोकार्पण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बस्ती। रामनगर विकासखंड में आज क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के कार्यों का सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा लोकार्पण किया गया जिसमें जिसमें सांसद ने बताया कि आज के समय में हमारा देश विश्व के अर्थव्यवस्था में पांचवा स्थान चल रहा है। और मोदी सरकार के द्वारा गांव की महिलाओं को समूह में जोड़कर के लखपति दीदी का योजना चलाया जा रहा है। जिसमें तीन करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसी के साथ उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और रामनगर विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहथ 9 महिलाओं को उनके घर का चाबी देकर के उन्हें सम्मानित किया गया।

और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीसीएल का पासबुक दिया। इसी के साथ-साथ दिव्यांग शौचालय जो विकासखंड के सभी प्राथमिक विद्यालय पर बनवाया गया है। जिनकी संख्या 111 है और ग्राम पंचायत में आरसी भवन का भी निर्माण कार्य चल रहा है जिनकी संख्या 54 है। साथ 13 उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी निर्माण कार्य किया गया है। और गांव में मत्स्य पालन एवं कला की खेती के लिए 81 ग्राम पंचायत में कार्य चल रहा है। तीन नई आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निर्माण कार्य कराया गया है। 111 प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। और 19 आंगनबाड़ी केंद्र के चाहरदिवारी का निर्माण किया गया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह और सल्टौआ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह और भाजपा पार्टी के पदाधिकारी के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत के सदस्य और समूह की महिलाएं के साथ-साथ ग्राम पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, अध्यक्ष निर्माण समिति प्रशांत सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम श्रीवास्तव पवन कुमार द्विवेदी, अनूप शुक्ला, दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार, रंगलाल चौधरी, हरीश लाल, मणिन्द्र चौधरी, मणिन्द्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पिंटू दुबे, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button