गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार, सोनभद्र

 

*थाना रॉबर्ट्सगंज/साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले शातिर अपराधी को किया गया गिरफ्तार।*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-128/2024 धारा 67 IT ACT के अनावरण में साइबर क्राइम थाना सोनभद्र के थाने की टीम व राबर्ट्सगंज थाने की टीम के प्रयास से घटना कारित करने शातिर साइबर अपराधी *अर्जुन कुमार केशरी पुत्र राजकुमार केशरी, नि0 राजलक्ष्मी वार्ड नं0-02, टैक्सी स्टैण्ड ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष* को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

घटना :- वादी मुकदमा  दिनेश धर दूबे पुत्र इन्द्रमण दूबे, निवासी चैम्बर नं0-27 कचहरी परिसर, थाना रॉबर्ट्सगजं, जनपद सोनभद्र का मोबाईल नम्बर प्रतिवादी द्वारा प्रयोग करने एवं महिला सोनाली मिश्रा के नाम पर फेसबुक आईडी बनाकर एवं इस पेज पर वादी मुकदमा का मो0नं0 डालकर आपत्तिजनक वाक्यो का पोस्ट ,अश्लील बातो को लिखना ,इस मोबाइल नम्बर से सम्पर्क करने की बात करना तथा वादी के मोबाइल पर अश्लील विडियो भेजना आदि ।

*बरामदगीः-* घटना में प्रयुक्त मोबाइल एक अदद

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
(1)प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा मय हमराहियान, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
(2)प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता मय हमराहियान, थाना साइबर क्राइम जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button