सोनभद्र
यादें, सबको हसानें वाला हम सबको रूला गया,करमा/सोनभद्र

सबको हसानें वाला,हम सबको रूला गया,
यादें, लगभग 25 – 30 वर्ष पहले जब करमा ब्लाक के
मदैनिया गांव में आदर्श प्रेम राम लीला समिति का गठन हुआ तब राम सीता लक्ष्मण आदि के चयन के बाद रावण के चयन की बात आयी तो नाम आया गणेश प्रसाद त्रिपाठी का उन्होंने सफल अभिनय किया उनकी सबसे बड़ी बात यह थी कि जब वह मंच पर चढ़ते थे तब अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लेते थे हसमुख स्वभाव,लम्बाकद,सुख दुख के साथी, साहित्य,कला, के अनुरागी हंसवाहिनी इन्टर कॉलेज कोटा के प्रधानाचार्य गणेश त्रिपाठी के निधन की सूचना मात्र 47 वर्ष की अवस्था में जब शनिवार को मिली तो परिवार, समाज,इष्ट मित्रों शोक की लहर दौड़ गयी उस समय राम का रोल करने वाले इन्द्रजीत शुक्ल व चाहने वालों नें यह फोटो शेयर करते हुए कहा कि सबको हसानें वाला हम सबको रूला गया।


