गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर : अभ्युदय पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता मे दिखाया अपना हुनर

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोरखपुर। अभ्युदय पब्लिक स्कूल राजगढ़ में शुक्रवार को दीपावली पर्व के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आज की इस प्रतियोगिता को क्रमशः दो ग्रुपो जुनियर और सीनियर मे बाटकर की गयी। जिसमें स्कूल के कक्षा 3तक से कक्षा 8जी जुनियर तथा कक्षा 9जी कक्षा 12जी सीनियर तक के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने-अपने हुनर का परिचय दिया। आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अतिथि संजय पान्डेय के द्वारा फीता काटकर की गयी। इस दौरान सभी कक्षाओं के छात्रों ने कडी मेहनत करते हुये दिये गये समय के अंदर एक से बढकर एक रंगोली बनाकर अपनी अदभूत प्रतिभा एवं टीम भावना का परिचय दिया।

आज के इस प्रतियोगिता मे जुनियर ग्रुप से कक्षा 5 को प्रथम स्थान कक्षा 3तक तथा 8जी को संयुक्त रुप से दूसरा स्थान तथा कक्षा 7जी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वही सिनियर ग्रुप से कक्षा 12 हिन्दी माध्यम को प्रथम स्थान कक्षा 9जी हिंदी माध्यम एवं अंग्रेज़ी माध्यम को संयुक्त रुप से दूसरा स्थान तथा कक्षा 12 जी अंग्रेज़ी माध्यम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें अतिथि के द्वारा पुरस्कार एवम् प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बधाया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली को देखकर अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन भाषण मे कहा अभ्युदय पब्लिक स्कूल के बच्चों मे एक अदभूत प्रतिभा की झलक दिखाई पडती हैं। ये बच्चे इतने कम समय मे ऐसी प्रतिभा का परिचय दिया जो निश्चित रुप मे काबिले तारिफ हैं। इनकी जितनी प्रशंसा की जाय वो कम है।

अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आज के इस कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। आज के इस कार्यक्रम मे मंच संचालन सहायक अध्यापक अजय कन्नौजिया ने की। इस कार्यक्रम के दौरान सुनिल कुमार सिंह आनंद सिंह आनंद प्रकाश गिरिजेश मौर्य, अनुष्का, श्रृष्टि, आस्था आभा सिह दिव्यदर्शिनी बेचन मौर्या सुजल सिंह अनिल कुमार शिवराम सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button