उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़
चोरी के मोटरसाइकिल व 5000 रुपया के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गोला,गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर चोरी के अपराधो पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगाव पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष गगहा राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेन्द्र मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2023 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त 1. आशुतोष गुप्ता पुत्र लोकनाथ गुप्ता निवासी सिहाईजपार थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया 2. एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा चोरी की 01 एक अदद मोटरसाइकिल व 5000 रुपया नगद बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोतरी कि गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



