गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन,कुल 23 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील इटवा में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तहसील डुमरियागंज में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी संजीव रंजन, उपजिलाधिकारी इटवा कर्मेन्द्र द्वारा किया गया तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 23 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-12, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-04, विकास-02, विद्युत-02, पूर्ति-01 तथा अन्य-02 मामले प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व-01 तथा पूर्ति-01 प्रार्थना-पत्रों को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मेघवरण, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार इटवा, तहसील इटवा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button