गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: चेयरमैन श्याम बिहारी जयसवाल ने किया चित्रगुप्त भगवान के मूर्ति की पुनर्स्थापना

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डोम राजा के पुल के निकट चित्रगुप्त पार्क में भगवान चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति मंदिर सहित पूजन के साथ प्रतिष्ठान कर सदर विधायक श्याम धनी राही चेयरमैन नगरपालिका सिद्धार्थनगर श्याम बिहारी जयसवाल के कर कमलों से स्थापित की गई।

इस कार्यक्रम में कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष के. एम. लाल श्रीवास्तव के साथ साथ, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री के प्राचार्य डॉ अभय श्रीवास्तव, देवानंद श्रीवास्तव, सरवन श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, विजय कुमार, अमित सिंह, आदि गणमान्य उपस्थित रहे। सदर विधायक श्याम धनी राही ने बताया कि वर्षों पहले यहां चित्रकूट भगवान की मूर्ति को अराजक तत्वों के द्वारा साजिश कर तोड़ दिया गया था जिसे पुनर्स्थापित कर चेयरमैन साहब ने न सिर्फ कायस्थ समाज का मान बढ़ाया है बल्कि हमारे नगर को एक अद्वितीय ऐतिहासिक धरोहर उपलब्ध कराया है। नगर पालिका ने पांच विवाह घर, चार बाल मनोरंजन पार्क, 12 मंदिरों का जीर्णाेद्वार और अनेक कार्य किया जिसने शहर के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। चेयरमैन श्याम बिहारी जयसवाल ने बताया कि चित्रगुप्त पार्क को फिर से स्थापित होने से डोम राजा के पुल और इस स्थल का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। एक वक्त था जब लोग रात में यहां जाने से डरते थे और आज रात में 12.00 बजे भी यहां युवाओं का आना-जाना बना हुआ है। चित्रगुप्त भगवान महाराज के मंदिर की सुरक्षा के लिए 24 घंटे कर्मचारी और सीसीटीवी कैमरे का पर्याप्त प्रबंध रखा गया है अब पूर्वर्ती घटनाओं का पुनरावृत्ति कर पाना नामुमकिन है।

Related Articles

Back to top button