गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के ए बी शुक्ला बने मंडलीय संरक्षक

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर/ बहराइच : नगर पंचायत पयागपुर के भूपगंज बाजार निवासी समाज सेवी आनंद बिहारी शुक्ला को ब्राह्मण वेलफेयर सभा का मंडलीय संरक्षक बनाया गया है।महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण समाज में जागरूकता लाने और उन्हें समाज के पथ प्रदर्शक वर्ग में बनाए रखने के साथ ही पिछड़े पन को दूर करने के लिए समाज के जागरूक लोगों को महासभा के कार्यों में तेजी लाने के लिए बिस्तार का कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम ने समाज सेवी आनंद बिहारी शुक्ल को देवीपाटन मंडल का संरक्षक आनंद मिश्र को मंडलीय उपाध्यक्ष और बिपिन तिवारी को देवी पाटन मंडल का मंत्री नियुक्त किया गया है।नव नियुक्त पदाधिकारियों को गोंडा के एडवोकेट उदय भान मिश्रा और अमित पांडेय श्रावस्ती के पंकज देव मिश्रा,शिवाकांत मिश्र,सतीश पांडेय ,उमाकांत पांडेय रवि शुक्ला सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!