गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: एसएसबी 43वीं वाहिनी ने अलीगढ़वा में जागरूकता रैली निकाली

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। आजादी की 75वें अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर मंगलवार को एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। अलीगढ़वा कस्बा एवं आस पास के ग्रामीणों से अपने घरो पर तिरंगा झंडा लहराने की अपील की गयी।

असिस्टेंट कमाण्डेन्ट विशाल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि, हम सब भारतीयों को अपने देश के राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाये जाने के लिये सभी को अपने प्रतिष्ठानों, घरों एव कार्यालयों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मनाना चाहिए। ग्रामीणों से अपील किया कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं, जिससे देश के अमर सपूतों को सच्ची श्रंद्धाजलि मिल सके। जागरूकता रैली के मुख्य अतिथि बर्डपुर न0 1 प्रधान प्रतिनिधि संतराम चौधरी ने आने जाने वाले आम जन मानस से अपील किया कि, घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लहराहें, क्योंकि तिरंगे से हमारे देश की पहचान है, यह ध्वज हमारे अमर सपूतों के बलिदान की निशानी है, हम सभी को सम्मानपूर्वक इस पर्व को सफल बनाने में आगे रहना होगा। कार्यक्रम में पुलिस जवान वा स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। भारत माता की जयकारा लगाते हुए सीमा में मुख्यद्वार तक रैली निकाली गयी। इस दौरान बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर गिरधारीलाल, एसआई मनोज कुमार, तिलकराज, के वैंकटेश, महिला आरक्षी निरूपा कुमारी, नीतू तिवारी, परमार जिग्ना, पुलिस जवान दुर्गेश, सिब्बन लाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button