गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बस्ती  : पिछड़ा वर्ग की बैठक में भाजपा की गिनाई उपलब्धियां

दैनिक बु़द्ध का संदेश
बस्ती । गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक दयाराम चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन के निकट सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ओबीसी समाज को मिलने वाले कल्याणकारी योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया।

गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पिछड़ा वर्ग के उत्थान की दिशा में समर्पित है। पूर्व की सरकारों में ओबीसी वर्ग के लोगों के विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए उन्हें धोखा दिया गया। जब केंद्र में मोदी सरकार आई तो आरक्षण को गंभीरता से लेकर उससे जुड़ी नीतियों को सही तरीके से लागू करवाया। आज केंद्र में 37 ओबीसी मंत्री शामिल हैं। देश की 20 जातियों के लोगों को जो कि सभी राज्यों से हैं उन्हें मौका दिया गया। मोदी सरकार ने केंद्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है। अध्यक्षता करते हुये पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा का आधार मूल्य और विचारधारा रही है। व्यक्ति नहीं विचारधारा ही भाजपा का मूल मंत्र है। इसी बदौलत भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। भाजपा की सरकारें राष्ट्र सर्वाेपरि के संकल्प को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को दुनिया का सिरमौर बनाने की ओर अग्रसर हैं। भाजपा में ही पिछड़ा वर्ग के साथ ही सर्व समाज का हित समर्पित है। गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान की बैठक में डा. अरविन्द चौरसिया, कुन्दनलाल वर्मा, जय प्रकाश गिरी आदि ने सम्बोधित करते हुये ओबीसी समाज को मिलने वाले कल्याणकारी योजनाओें के लाभ पर प्रकाश डाला। मुख्य रूप से रजनीश चौधरी, विकास शर्मा, आशीष चौधरी, रमेश चौधरी, मिन्टू गिरी, लालचंद चौधरी, संजय यादव, राकी सोनी, भोला जायसवाल, मनीष चौधरी, चन्द्रमोहन लाल, राजन पाण्डेय, प्रभात सोनी, मनोज चौधरी, अम्बिका यादव, अजीत चौधरी, प्रभात सोनी, घनश्याम लाल के साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!