Uncategorized
गैगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के खिलाफ सी आर पी सी की हुई कार्वाई, सोनभद्र
*थाना घोरावल पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाईः-* थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बंधित फरार अभियुक्त *हंसलाल खरवार पुत्र रामसनेही खरवार, निवासी पड़री, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी । थाना करमा पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त निरन्तर फरार चल रहा है तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा है जिसपर मा0 न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गयी तथा अभियुक्त उपरोक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर थानाध्यक्ष रायपुर उ0नि0 नागेश सिंह, चौकी प्रभारी उम्भा बालेन्द्र यादव मय पुलिस बल मौजदू रहे ।


