सिद्धार्थनगर : यज्ञ शाला के शिलान्यास में पहुंचे सांसद और विधायक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के देवगह में श्री श्री विष्णु महायज्ञ के यज्ञशाला शिलान्यास कार्यक्रम मे सांसद जगदंबिका पालएविधायक राजा जय प्रताप सिंह एवं संतकबीरनगर के मेहदावल विधानसभा के विधायक अनिल त्रिपाठी ने शिलान्यास किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में दोपहर ग्यारह बजे देवगह गांव में आए सांसद जगदंबिका पाल व विधायक जयप्रताप सिंह तथा अनिल त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजन किया। वैदिक मंत्रोचारण के बीच यज्ञ शाला की नीव रखी गई।
देवगह गांव में श्री हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। नवंबर माह में श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है। इस दौरान विकास शुक्ल देशबंधु शुक्लए देवराज शुक्लए डा सर्वेश्वर पांडेयए प्रभाष्कर रायए दिवाकर मिश्राए जोगी बाबाए उमा शुक्लाए संदीप पाण्डेयए नित्यानद पांडेयए प्रमुख यादवए हरिकेश राजभरए आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
