गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

शोहरतगढ़ : दुकान में आग लगने से लाखों का सामान हुआ खाक

नगर पंचायत के टैंकर समेत दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, तब तक सारा सामान हुआ खाक


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ कस्बे में भारत फर्नीचर हाउस शादी आल सेट के नाम से चल रही सोफा,अलमारी, कुर्सी-मेज आदि की एक दुकान, जिसमें वर्क सेंटर भी था, अज्ञात कारणों से आग लग गयी। दुकान में प्लास्टिक, फाम आदि वस्तुओं के कारण ही देखते ही देखते आग की लपट इतनी तेज हो गयी कि मोटरसाइकिल तक को निकालने का मौका नही मिला।

यहां तक कि बगल के एक मेडिकल शॉप के होलसेल दुकान में भी इसका असर देखने को मिला है।दुकानदार नियाज खान की माने तो वह शादी-विवाह में शादी सेट जैसे सोफा सेट, कुर्सी-मेज, प्लास्टिक व अन्य धातु की कुर्सियां आदि का सामना बेचने तथा उसका मरम्मत कार्य के साथ आर्डर पर वह कुर्सी-मेज आदि का निर्माण कार्य भी करते थे। करीब 2 महीने पहले 3 बीघा जमीन बेचकर उसकी पूंजी भी दुकान में लगा दी थी, जो आग में स्वाहा हो गयी। घटना की सूचना पर देर से आई दमकल की गाड़ी भी आग को पूरी तरह से काबू नही पा पाई और दूसरी गाड़ी को भी आग बुझाने के लिए लगाना पड़ा। आग का असर इतना प्रभावशाली रहा कि आग को बुझाने के नगर पंचायत की टैंक का भी सहारा लेना पड़ा, तब जाकर कही आग पर काबू पाया गया। दुकान में लगी आग की घटना हर किसी को झकझोर दे रही थी, जिसे भी सूचना मिली हर कोई दौड़ा चला आ रहा था। स्थानीय राजस्थान अतिथि भवन में चल रहे श्याम महोत्सव कार्यक्रम से रवि अग्रवाल न नीलू रूँगटा समेत सैकड़ो की संख्या में लोग घटना स्थल पहुँच गए, तब तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था।इस दौरान पुलिस प्रशासन को भी काफी मेहनत करनी पड़ी। मौके पर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव, सीओ जयराम, इंस्पेक्टर पंकज कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, लेखपाल अनिरुद्ध चैधरी, लिपिक राजेश कुमार तिवारी, कमलेश कुमार गुप्ता, बीडी कसौधन समेत भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!