महराजगंज : सर्वजीत दास इंटर कालेज राजमंदिर में पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई

दैनिक बुद्ध का संदेश
पिता की प्रेरणा हमारे साथ-ई विजयेंद्र पटेल
नेक काम करने वाले हमेशा रहते हैं याद-बृजेश पटेल
महराजगंज। सर्वजीत दास इंटर कालेज और विद्यावंती पब्लिक स्कूल राजमंदिर के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय डाक्टर विरेन्द्र दास की पांचवीं पुण्य तिथि पर सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य और उनके पुत्र ई विजयेंद्र कुमार पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बृजेश पटेल ने कहा कि नेक काम करने वाले हमेशा याद आते हैं।स्वर्गीय डा विरेन्द्र दास बीएचयू से अर्थाशास्त्र विषय में पीएचडी थे।शिक्षा से उनका लगाव था। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए विद्यालय की स्थापना की।इस दौरान विद्यालय में पौधारोपण भी उनके पुत्र ई विजयेंद्र कुमार पटेल ने किया। रविशंकर त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय डा विरेन्द्र दास का शिक्षा से जुड़ाव बहुत ही था।वह नेक दिल इंसान थे। ध्रुव नारायण पांडेय, राकेश पटेल, मनीष पटेल, अखिलेश पासवान, आलोक कुमार,अजय वर्मा ने भी संबोधित किया। शिवशरण भारती, माधुरी पटेल, ममता गौड़, प्रियंका चौधरी,मानसी भारती,रेखा नायक आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।




