गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

एसपी द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम के अन्तर्गत पुलिस कार्यालय के भ्रमण पर आये छात्र छात्राओं से संबाद कर किया गया जागरूक, सोनभद्र

*एसपी सोनभद्र द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट प्रोग्राम के अन्तर्गत पुलिस कार्यालय के भ्रमण पर आये राजकीय बालिका हाईस्कूल, पईका के छात्र एवं छात्राओं को सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध के सम्बन्ध में संवाद कर किया जागरुक-* पुलिस अधीक्षक , डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट प्रोग्राम के अन्तर्गत पुलिस कार्यालय भ्रमण करने आये राजकीय बालिका हाईस्कूल, पईका थाना चोपन के छात्र एवं छात्राओं को पुलिस के कार्यप्रणाली एवं पुलिस लाइन चुर्क में स्थापित सभी शाखाओं के बारे में जानकारी साझा किया गया । तत्पश्चात उनसे संवाद कर उन्हें महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया । वर्तमान समय मे हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गयी । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260/1930/112 व जनपदीय साइबर सेल के सीयूजी 7839857622 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!