गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

भाजपा किसान मोर्चा नें चलाया सम्पर्क अभियान, करमा/सोनभद्र (मनोज मिश्रा)

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को हिन्दुआरी मंडी समिति मे संपर्क अभियान चलाया गया।भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष/ प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में हिंदूवारी मंडी मे संपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों किसानों एवं मंडी व्यवसायियों से संपर्क स्थापित किया गया ।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने किसानों और मंडी व्यवसाईयो की समस्याओं को सुना तथा उनसे बताया कि मोदी सरकार ने छोटे किसानों के हित में किसान बिल लाया था, लेकिन देश भर में कृषि क्षेत्र में काला व्यापार करने वाले कांग्रेसियों ने बिल को मंजूर नहीं होने दिया और कृषि कानून वापस हो गया, 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भारी बहुमत से मोदी की सरकार बनेगी तो किसान मोर्चा द्वारा देश भर के किसानों की मांग पर पुनः किसान बिल लाया जायेगा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा कृषि आधारित व्यवसाय भी विकास करेंगे, आप सभी आगामी आम चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। भाजपा किसान हित में सदैव काम करेगी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मधुपुर मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल , करमा मंडल के महामंत्री रविंद्र बहादुर सिंह , किसान मोर्चा जिला महामंत्री नारसिंह पटेल , ध्रुवकांत द्विवेदी , विपिन मिश्रा , मुन्नर मौर्या , राजू केसरी , आनंद मिश्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!