गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

हेलो किड्स प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सोनभद्र

रोबर्ट्सगंज में धर्मशाला रोड स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में भारत का 77वे स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। जहां नन्हे मुन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नृत्य प्रस्तुत कर रंग जमाया। विद्यालय प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चो को यह बताया की आज हम अपने महान भारत के 77 वे स्वतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। 15 अगस्त भारत के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यही वह दिन है जब भारत ब्रिटिश सरकार यानी विदेशी मुल्क की 200 साल की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। 15 अगस्त भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है। भारत देश 15 अगस्त सन 1947 को ब्रिटिश सरकार से मुक्त हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। इस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि लोकपति सिंह चेयरमैन ऑफ नेशनल हॉस्पिटल, जवाहर सिंह , रवि प्रकाश सिंह तथा राधेश्याम सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह, कार्यक्रम की आयोजिका पूजा सिंह व अंजलि, मीनू तथा रजनी अग्रहरी ने संचालित किया इस दौरान अभिभावक ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button