Uncategorized
राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष का हुआ अभिवादन, सोनभद्र
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष का हुआ अभिवादन , स्वर्ण जयंती चौक पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष , संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं का सम्मान होगी प्राथमिकता , राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी द्वारा जनपद सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत गिरी को किया गया जिस पर संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा स्वर्णजयंती चौक पर माल्यार्पण कर जताया गया हर्ष। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत गिरी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए जिले के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा प्राथमिकता किसी भी प्रकार से कार्यकर्ताओं का अपमान संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे दी हुई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जिले के सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा संगठन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दिए हुए गोपनीयता को गंभीरता से निभाते हुए । इस दौरान अनीश कुमार पांडेय (जिला महामंत्री), प्रदीप पांडेय (जिला उपाध्यक्ष) , रोहित गोस्वामी ( जिला उपाध्यक्ष ) आनंद भारती , संदीप पांडेय, राजा मिश्रा , सौरभ गिरी , ऋषभ तिवारी ,शुभम पांडेय,रजत पांडेय, राहुल शर्मा,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।


