Uncategorized
करमा रामलीला में नगर दर्शन फुलवारी की लीला का हुआ मंचन, सोनभद्र
रामलीला का चौथा दिन नगर दर्शन व फुलवारी का हुआ मंचन -प्रमुख समाज सेवी ग्राम सभा करमा शिवमुरत मौर्य ने की भगवान की आरती -श्रृंगार रस से परिपूर्ण रामलीला -दर्शक हुए भाव बिभोर , करमा थाना क्षेत्र के करमा रामलीला मैदान में रामलीला के चौथे दिन नगर दर्शन व फुलवारी की रामलीला मंचन हुआ श्री राम जनक बाग में फुल लाने जाते हैं वहा जनकनंदिनी सीता भी गिरिजा की पुजन के लिए आती है पूजन गौरि सखी लै आई, गौरी सीता जी को आशिर्वाद देती हैं कलाकारों द्वारा मीना बाजार लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ. शान्ति व सुरक्षा के दृष्टिगत एस आई मनोज तिवारी क्षेत्र में चक्रमण करते रहे कार्यक्रम का संचालन इन्द्रजीत शुक्ल ने किया!


